सीएम धामी ने किया सीएचसी गैरसैण का औचक निरीक्षण, मरीजों का जाना हाल

0
WhatsApp-Image-2023-03-17-at-11.36.46-AM-999x666
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता एवं मरीजों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल भी जाना। निरीक्षण के चलते मुख्यमंत्री धामी ने की गई घोषणा के अंतर्गत बन रहे 50 बेड के उप जिला चिकित्सालय के नवीन भवन की कार्य प्रगति का भी अवलोकन किया। उन्होंने कार्यदाई संस्था को इसका निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहे हैं। आयुष्मान योजना के तहत इस बार बजट में वृद्धि की गई है। इस योजना का लाभ सभी कार्ड धारकों को मिले, यह सरकार की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर विधायक अनिल नौटियाल, भूपाल राम टम्टा, मुन्ना सिंह चौहान, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना, एसपी प्रमेन्द्र डोभाल, सीएमओ डॉ. राजीव शर्मा, अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Law & Order – Law Firm and Lawyers Elementor Template Kit Lawak – Legal & Lawyer Services Elementor Template Kit LawBusiness – Attorney & Lawyer WordPress Theme LAWE – Lawyer & Attorney Elementor Template Kit Lawex – Lawyer & Attorney Elementor Template Kit Lawgne – Attorney & Lawyers Elementor Template Kit Lawin – Lawyer & Attorney Personal Elementor Template Kits Lawio – Attorney Law Firm Elementor Template Kit Lawkey – Law Firm & Attorney Elementor Template Kit Lawking – Lawyer and Attorney Responsive WordPress Theme