हाईवे किनारे मिला 83 वर्षीय महिला का शव,परिवार में मचा कोहराम

0
haiiva-kanara-mal-vathathha-ka-shava_1678770909_11zon
देहरादून: टनकपुर में मंगलवार को हाईवे किनारे 83 वर्षीय वीरांगना का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका के सोने के आभूषण गायब होने और कान में कुंडल नोचने के निशान से हत्या की अशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही सीओ अविनाश वर्मा, कोतवाल चंद्रमोहन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, जब परिजनों को खबर लगी तो वो भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने एसएसबी की डॉग स्क्वॉड बुलाकर घटना स्थल की जांच कराई। जानकारी के अनुसार, विचई निवासी विरांगना भागीरथी देवी पत्नी स्व. गोपी चंद सुबह हाईवे किनारे घर से करीब 500 मीटर दूर संदिग्ध अवस्था में मृत पड़ी मिलीं। पड़ोस में बटाई में खेती करने वाले माली (सब्जी उत्पाक) परमानंद ने उनका शव पड़ा देखा। शव को देखते ही परमानंद के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत आस पड़ोस के लोगों को इसकी सूचना दी। पता चलते ही मृतका के परिजन और गांव के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर लग गई। मृतका के पुत्र का परिवार देहरादून रहता है। वह यहां घर के अकेली रहती थी। मृतका के पूर्व सैनिक पुत्र मोहन चंद के मुताबिक, उसकी मां के गले, कान और नाक में करीब चार तोला सोने के आभूषण थे, जो गायब हैं। सीओ अविनाश ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतित हो रहा है और उसी एंगंल से जांच की जा रही है। मृतका के कान में कुंडल नोंचे जाने के निशान हैं। पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Tooltip Elementor Addons Top Alert For WPBakery Page Builder Top Club – Sports Theme for WordPress Top Dog – All-in-One Elementor Blog & Magazine WordPress Theme Top Sliding Bar Topchess – Chess Club Courses & Training Elementor Template Kit TopDeal – Multi Vendor Marketplace Elementor WooCommerce WordPress Theme (Mobile Layouts Ready) Topika – Insurance Agency Elementor Template Kit Topika – Insurance Company WordPress Theme TopPic – Portfolio Photography Theme