निर्विवाद बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिला प्रशासन ने किया प्लान तैयार

0
5755677.jpg
बागेश्वर: आगामी सोलह मार्च से प्रारंभ होनी वाली उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिए जनपद में कुल इक्कावन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के पर्यवेक्षण के लिए सभी परीक्षा केंद्रो को चार जोन व बारह सैक्टर में बाटा गया है। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने परीक्षाओं को सुचारू निर्विवाद संपन्न कराने हेतु चार जोनल व बारह सैक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है। सभी परगना मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सुचारू निर्विवाद परीक्षा संपन्न कराने हेतु जोनल मजिस्ट्रेट होंगे, जबकि बारह सैक्टरों के तहत बागेश्वर सैक्टर में जिला उद्यान अधिकारी व वाणिज्य कर अधिकारी, गरूड़ सैक्टर में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गरूड व खंड विकास अधिकारी गरूड, वज्यूला सैक्टर में प्रभारी तहसीलदार गरूड, काफलीगैर सैक्टर में जिला पूर्ति अधिकारी, काण्डा सैक्टर में परियोजना अधिकारी उरेडा, बनलेख सैक्टर में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, कपकोट सैक्टर में प्रभारी तहसीलदार कपकोट व खंड शिक्षा अधिकारी कपकोट, शामा सैक्टर में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कपकोट व बघर सैक्टर में खंड विकास अधिकारी कपकोट तैनात किए है। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे पुलिस अधीक्षक एवं जोनल एवं सैक्टर मजिस्ट्रेटों से निरंतर समन्वय बनाए रखेंगे, ताकि किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना के घटित होने की संभावना से पूर्व ही उसके समाधान की कार्यवाही की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Petzen – Pet Care Shop WordPress Theme Petzy – Pet Care & Veterinary Elementor Template Kit Phami – Medical & Health WooCommerce WordPress Theme PharmaBee – Pharmacy & Drug Store Website Elementor Template Kit PharmaCare – Pharmacy and Medical Store WordPress Theme Pharmacy Storefront WooCommerce Theme Pharmaton – Medical and Pharmacy WordPress Theme Phlox Pro – Elementor MultiPurpose WordPress Theme PHLY – Versatile Coming Soon Template PhoneRepair – Mobile Device Shop WordPress Theme