दिल्ली में फिर हुई श्रद्धा हत्याकांंड जैसी एक और घटना

0
crime-delhi-_202211252880
देहरादून: श्रद्धा वालकर हत्याकांंड के खुलासे के बाद दिल्ली में एक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक पत्नी ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी| जिसके बाद दोनों ने उसके कई तुकडे किये फिर एक-एक कर नजदीक नाले में और रामलीला ग्राउंड में फेंक दिए। पुलिस ने दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर दिया हैं| मई के अंतिम सप्ताह में हुए इस हत्या कांड का खुलासा 6 महीने के बाद दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने किया है। यह घटना पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके की हैं| जानकारी के अनुसार, अंजन दास आशिक मिजाज किस्म का शख्स था। उसके कई औरतों से संबंध थे। वह अक्सर कई-कई रात घर नहीं लौटता था। इतना ही नहीं, वह अक्सर औरतों को घर पर भी लेकर आ जाता था। पत्नी पूनम और बेटा दीपक टोकता तो अंजन दास हिंसक व्यवहार पर उतर आता था। उसके औरतों से अवैध संबंध के विरोध करने पर कई बार उसने पत्नी पूनम और सौतेले बेटे दीपक को पीटा भी था। अंजन दास के अवैध संबंधों की वजह से पूनम बहुत परेशान रहती थी। पति की हरकतों को लेकर कई बार पत्नी पूनम ने बेटे दीपक के साथ चर्चा भी की थी। अंजन की हरकतों की वजह से दोनों हत्याकांड की पूरी साजिश रची और मई 2022 के अंतिम सप्ताह में इसे अंजाम दिया। बेटे की पत्नी पर थी बुरी नजर पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि अंजन दास अपने सौतेले बेटे दीपक की पत्नी पर भी बुरी नजर रखता था। कई बार उसने खुलेआम दीपक की पत्नी से शारीरिक रिश्ते बनाने की बात भी कही थी। इसके बाद दीपक ने भी पिता अंजान दास से खुलेआम नाराजगी जताई थी। बावजूद इसके वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। पत्नी से कराना चाहता था देह व्यापार जानकारी के अनुसार, अंजन अपनी पत्नी को भी देह व्यापार के धंधे में धकेलने की कोशिश करता था। इसको लेकर भी पूनम से कई बार उसकी लड़ाई हो चुकी थी। वह कुछ खास काम धंधा नहीं करता था। वह शराब पीने का भी आदी था और औरतों से रिश्त बनाने की आदत ने उसे हैवान बना दिया था। यही वजह है कि वह रिश्तों की मर्यादा भूल गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Business Finder: Directory Listing WordPress Theme Business FlipBook WordPress plugin Business Lounge | Multi-Purpose Consulting & Finance Theme Business Tools Ad Manager for OnAir2 WordPress – Monetize Your Radio Station with Ease Businext – Corporate Business Elementor Template Kit Bustic – Tech & Software Company Elementor Template kit Busy Modern Corporate & Business Portfolio Elementor Template Kit Button Generator Pro: The Ultimate WordPress Button Builder Plugin Button Menu Buttons X | Powerful Button Builder for WordPress