हाईकोर्ट के ऑर्डर के बावजूद विधानसभा के हटाए गए कर्मचारियों को नहीं मिली बहाली

0
देहरादून: नैनीताल हाईकोर्ट के ऑर्डर के बाद भी विधानसभा के हटाए गए कर्मचारियों की बहाली नहीं हो पाई है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि इन कर्मचारियों को लेकर विधिक राय ली जा रही है और उसके बाद ही इनके संदर्भ में निर्णय लिया जाएगा। बता दें, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने 2016 के बाद विधानसभा में हुई भर्तियों को निरस्त करते हुए 250 कर्मचारियों को हटा दिया था। कर्मचारी इस फैसले के खिलाफ कोर्ट गए तो नैनीताल हाईकोर्ट ने 15 अक्तूबर को स्पीकर के फैसले पर स्टे दे दिया। कर्मचारी वापस ज्वाइनिंग के लिए आए तो विधानसभा सचिवालय ने कर्मचारियों को रिसीविंग तो दी लेकिन उन्हें अग्रिम निर्देशों तक कार्यालय न आने को कह दिया। हाईकोर्ट के आदेश को एक महिना हो गया है I लेकिन अभी तक विधानसभा की ओर से कर्मचारियों को कोई सूचना नहीं दी गई है। न ही इन कर्मचारियों को अक्बटूर का वेतन दिया गया है। ऐसे में कर्मचारी परेशान हो गए हैं। उन्होंने इसे कोर्ट के आदेशों की अवहेलना बताया। इस बारे में विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि 2016 के बाद के कर्मचारियों की अभी बहाली नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों के संदर्भ में न्याय विभाग और वकीलों से सलाह ली जा रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse WooCommerce Activity Log WooCommerce Additional Variation Images WooCommerce Admin Custom Order Fields WooCommerce Advance Product Label and Badge Pro WooCommerce Advance Request A Quote | Product Enquiry WooCommerce Advanced Bulk Edit WooCommerce Advanced CAPTCHA – Google Cloudflare hCaptcha WooCommerce Advanced Cart To Quote WooCommerce Advanced Files Uploader WooCommerce Advanced Notifications