बिना क़ाफ़िले के सीएम धामी पहुंचे स्थानीय लोगों के बीच

0

-स्थानीय दुकान पर पी चाय, व्यापारियों से की बातचीत

पिथौरागढ़: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बिना लाब लश्कर के सुबह-सुबह अकेले मॉर्निंग वॉक करते हुए तस्वीरें एक बार फिर से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दो दिवसीय पिथौरागढ़ दौरे पर पहुंचे धामी अकेले ही मोर्निंग वाक् पर निकल पड़े, इस दौरान उन्होंने स्कूली छात्र छात्राओं समेत कई स्थानीय लोगों से भी बात कीI

रविवार सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान मुख्यमंत्री ने गेस्ट हाउस से बाहर निकलते ही नवीन बोरा की दुकान पर गरमा गरम चाय का आनंद लिया, तभी पिकनिक पर जा रहे स्टैफर्ड पब्लिक स्कूल के बच्चों पर नज़र पड़ी तो उनसे मिलने को मन उत्सुक हो उठा और फिर बस में चढ़कर सभी बच्चों से मिलकर उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री धामी को देखकर स्थानीय लोग और स्कूली बच्चे चौंक गए। और चौंके भी क्यूँ ना अक्सर अपने मुख्यमंत्री को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच देखने वाली जनता को जब मुख्यसेवक अपने बीच मिल जाए तो हर कोई चौकेंगा।

बहरहाल यह पहला मौका नहीं है जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के किसी भी जनपद भ्रमण के दौरान सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों से बातचीत करते हुए जनता के बीच पहुँचे हों! इससे पहले भी मुख्यमंत्री धामी रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और खटीमा में भी रात्रि विश्राम के दौरान सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकल स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए देखे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse ShopMe – Multi Vendor Woocommerce WordPress Theme Shoppica – Premium OpenCart Theme Shopping Mall – Entertainment Center and Business WordPress Theme Shoppix – Jewellery Shop Elementor Template Kit ShoppyStore – Multipurpose Responsive WooCommerce WordPress Theme Shoptimizer – Fastest WooCommerce WordPress Themes ShopTown WP – Elementor Multi-purpose WooCommerce Theme ShopVolly WP – Multipurpose Elementor WooCommerce Theme Shopz – eCommerce WordPress Theme Shortcode Processor for NEX-Forms