हिमस्खलन हादसे में लापता दो पर्वतारोहियों की तलाश में जुटी 55 लोगों की टीम

0
देहरादून: बीते चार अक्तूबर को उत्तरकाशी में हुए हिमस्खलन हादसे में लापता दो प्रशिक्षु पर्वतारोहियों की जी. पी. आर. से तलाश शुुरू कर दी गई है। अभियान के लिए निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं। इस अभियान में करीब 55 लोगों की टीम जुटी है। बता दें, चार अक्तूबर को द्रौपदी का डांडा-2 चोटी आरोहण के दौरान निम के एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स से जुड़े 29 सदस्य हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। हादसे के बाद 27 के शव बरामद किए गए थे जबकि नौसेना में नाविक विनय पंवार (उत्तराखंड) व लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक वशिष्ट हादसे के 21 दिन बाद भी लापता हैं। निम के रजिस्टार विशाल रंजन ने बताया कि सर्च अभियान के लिए निम के प्रधानाचार्य कर्नल बिष्ट भी मौके पर पहुंचे हैं। गंगोत्री से गोमुख के लिए रवाना हुआ युवक लापता वहीं, 21 अक्तूबर को दिल्ली निवासी नवीन व अमन गंगोत्री से गोमुख के लिए रवाना हुए थे। अमन गंगोत्री से करीब पांच किमी आगे जाने के बाद तबियत खराब होने पर लौट आया लेकिन नवीन गोमुख के लिए निकल गया और अब तक नहीं लौटा। गंगोत्री में नवीन का इंतजार कर रहे उसके साथी अमन ने बीते 23 अक्तूबर को वन विभाग को नवीन के नहीं लौटने की सूचना दी। अमन ने बताया कि 22 अक्तूबर तक उसने नवीन का इंतजार किया लेकिन वह नहीं लौटा। वन विभाग की सूचना पर मंगलवार (25 अक्तूबर) से पुलिस, एसडीआरएफ व वन विभाग की टीम नवीन की तलाश में जुटी हुई है। गोमुख ट्रेक से तपोवन तक सर्च अभियान चलाया गया है लेकिन युवक का पता नहीं चल पाया है। युवक के अध्यात्म की ओर आकर्षित होने व गुफा, कंदराओं मे होने की संभावना जताई जा रही है। थानाध्यक्ष हर्षिल दिलमोहन सिंह ने बताया कि युवक की तलाश में टीम जुटी हुई है। गुफाओं व कंदराओं में भी तलाश किया जा रहा है। एसडीआरएफ निरीक्षक जगदंबा प्रसाद ने बताया कि टीम ने तपोवन तक सर्च अभियान चलाया लेकिन नवीन का पता नहीं चला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse CF7 International SMS Chakra – Yoga Retreat & Leisure Center WordPress Theme Chakta – Auto Parts Store & Accessories Elementor Template Kit Chameleon Audio Player Addon for WPBakery Page Builder Chameleon HTML5 Audio Player With/Without Playlist ChangaLab – Currency Exchange WordPress Plugin Changelog & Custom List for Elementor – Logger Chani – Fashion And Clothing Store Theme Chaos – Responsive Bag Shop Theme Chapel – Church WordPress Theme