हरिद्वार से गजवा-ए-हिंद के 2 आतंकी गिरफ्तार, त्योहारी सीजन में बड़े हादसे की थी साजिश

0
0502e9f6-a166-4e40-8e12-d4885711fc04

देहरादून: उत्तर प्रदेश एटीएस ने उत्तराखंड एसटीएफ की मदद से हरिद्वार से गजवा-ए-हिंद के दो आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीजीपी अशोक कुमार ने इस बात की जानकारी दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों आतंकी त्योहारी सीजन के दौरान एक बड़ी आतंकी घटना कि साजिश कर रहें थे।

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि कंफर्म इनपुट के आधार पर उत्तराखंड के हरिद्वार में छापे मारने के लिए उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश एटीएस को पूरा सहयोग किया था। आतंकवादियों की गिरफ्तारी के बाद उत्तराखंड पुलिस भी हाई अलर्ट मोड पर आ गई है।

डीजीपी कुमार ने बताया कि प्रदेश के 13 जिलों के पुलिस कप्तान को विशेषतौर से सतर्क रहने के साथ ही सर्च अभियान चलाने के आदेश दिए गए है। साथ ह ,इंटेलीजेंस एजेंसी को भी अलर्ट किया गया है।

बता दें, यूपी एटीएस ने कुख्यात आतंकी संगठन अलकायदा और उसके सहयोगी बांग्लादेशी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश के आठ आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी आतंकियों को पिछले तीन दिनों तक चलाए गए अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न शहराें सहारनपुर, शामली और हरिद्वार से दबोचा गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Purism – WordPress Blog Theme Purolator WooCommerce Shipping Plugin for Rates and Tracking PW Advanced WooCommerce Reporting PW Carousel/Slider Post Layout For Visual Composer Pxlz – Creative Design Agency Theme Pyro – Writer Portfolio Elementor Template Kit Pzyche – Psychology & Counseling Elementor Template Kit Qahira - Umrah & Hajj Tour Travel Elementor Template Kit Qalam – NewsPaper and Magazine WordPress Theme Qamico – Indie Games Studio WordPress Theme