रोलर कोस्टर रैपिड में राफ्ट पलटने से हुआ हादसा, पर्यटक ने गवाई जान

0
11_10_2022-rafting_23132870_132745228
देहरादून: शिवपुरी से मुनिकीरेती के बीच मंगलवार को राफ्टिंग के दौरान रोलर कोस्टर रैपिड में राफ्ट पलटने से हादसा हो गया। इस दौरान कोलकाता बंगाल से यहां घूमने आए पर्यटक की डूब कर मौत हो गई। कोलकाता बंगाल से 16 पर्यटक ऋषिकेश घूमने आए थे। सभी लोग राफ्टिंग के लिए शिवपुरी रवाना हुए I यह लोग दो अलग-अलग राफ्ट में सवार थे I लेकिन शिवपुरी से आगे मुनिकीरेती से करीब आठ किलोमीटर पहले रोलर कोस्टर रैपिड पर राफ्ट पलट गई। जिससे सवार सभी लोग सहम गए इस दौरान गाइड ने साथ चल रही है एक अन्य क्याक गाइड की मदद से सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला। लेकिन इस बीच एक पर्यटक के पेट में ज्यादा पानी चला गया और वह बेहोश हो गए। उन्हें राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया मृतक की पहचान शुभाशीष बर्मन (62 वर्ष ) निवासी विद्यासागर रोड कोलकाता बंगाल के रूप में हुई है। सूचना पाकर जिला साहसिक खेल अधिकारी केएस नेगी राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 11:00 बजे यह हादसा हुआ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse ElmaStudio Ponsonby WordPress Theme ElmaStudio Pukeko WordPress Theme ElmaStudio Renkon WordPress Theme ElmaStudio Suidobashi WordPress Theme ElmaStudio Tatami WordPress Theme ElmaStudio Waipoua WordPress Theme ElmaStudio Werkstatt WordPress Theme ElmaStudio Weta WordPress Theme ElmaStudio Zuki WordPress Theme Elpair – Electronic Repair Services Elementor Template Kit