अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव निलंबित

0
निलंबित
देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव एवं वर्तमान में संयुक्त सचिव लेखा मनोहर सिंह कन्याल को शासन ने सस्पेंड कर दिया है। निलंबन आदेश गिरफ्तारी की तिथि से ही मान्य होगा। वीपीडीओ भर्ती में धांधली के मामले में हुयी थी गिरफ्तारीI कन्याल, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 2016 में हुई वीपीडीओ भर्ती के दौरान सचिव थे। भर्ती घोटाले की जांच कर रही एसटीएफ ने उन्हें दोषी पाते हुए बीते आठ अक्टूबर को गिरफ्तार किया थाI वीपीडीओ भर्ती के दौरान ओएमआर शीट से छेड़छाड़ के पुख्ता प्रमाण भी मिलने के बाद 2018 में विजिलेंस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया थाI जिसे अब सटीएफ के हवाले कर दिया गया । सोमवार को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कन्याल को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया। कन्याल वर्तमान में सचिवालय में संयुक्त सचिव लेखा के पद पर सेवाएं दे रहे थे। आदेश में अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि कन्याल का निलंबन, गिरफ्तारी की तिथि से ही मान्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Bazzer – Influencer Marketing Agency Elementor Template Kit BBOOTS – Mini CMS system for phpBB bbPress Forums for AMP Bcare – Baby Care Services Elementor Template Kit Bcom - Consulting Business WordPress Theme Bean Barista – Online Barista Course Elementor Template Kit BeatKit – Music Events Elementor Template Kit Beatrix – Modern Magazine WordPress Theme Beats – Responsive Music & Event WordPress Theme Beautify – Makeup Artist & Hair Stylist Elementor Template Kit