मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ की बैठक

0
WhatsApp Image 2022-10-07 at 1.46.19 AM
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। इस बैठक में उन्होंने प्रदेश के राजस्व क्षेत्रों को रैगुलर पुलिस को दिए जाने के सम्बन्ध में चर्चा की| इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि रैगुलर पुलिस में शामिल किए जाने के लिए जिन क्षेत्रों को तत्काल शामिल किए जाने की आवश्यकता है, उनके प्रस्ताव शीघ्र भेजे जाएं। साथ ही जिन क्षेत्रों में रैगुलर पुलिस के थाना, रिपोर्टिंग चौकी या एरिया एक्सपेंशन की आवश्यकता है, उनके भी प्रस्ताव भेजें जाएं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में महिलाओं के कार्य की अत्यधिक संभावना को देखते हुए हम सभी को प्रोएक्टिव होकर कार्य करना होगा। मुख्य सचिव ने कहा कि जिन क्षेत्रों में पिछले कुछ समय में पर्यटन व व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ी हैं, उन्हें प्राथमिकता से रैगुलर पुलिस में शामिल किया जाए। उन्होंने डीजीपी अशोक कुमार को भी जघन्य अपराधों की कैटेगरी निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए| उन्होंने कहा कि राजस्व क्षेत्रों में जघन्य अपराध के मामलों को तत्काल रैगुलर पुलिस को सौंपते हुए एफआईआर दर्ज की जाए। इस बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि प्रदेश के किसी भी कौने में काम करने वाली महिलाओं के लिए रजिस्ट्रेशन या अन्य कोई ऐसा सिस्टम विकसित किया जाना चाहिए जिसमें वह अपनी जानकारी दर्ज कर सके कि वह यहां कार्य कर रही है| ऐसा करने पर यदि महिलाओं के साथ कोई अप्रिय घटना होने पर तत्काल जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। मुख्य सचिव ने कहा कि पुलिस को इसमें प्रोएक्टिव होकर काम करना होगा। उन्होंने डीजीपी को एक मोबाइल ऐप शुरू करने के निर्देश दिए| उन्होंने कहा कि जिसमें काम करने वाली महिला अपनी जानकारी दर्ज कर सके, साथ ही कॉल सेंटर जैसा सिस्टम भी तैयार किया जाए जो इन महिलाओं से कुछ- कुछ समयांतराल के बाद उनका हालचाल भी पूछा जाए। इसके प्रचार प्रसार पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। महिलाओं और उनके परिजनों को भी इसके लिए जागरूक किया जाए। इस अवसर पर डीजीपी कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन व सचिव चंद्रेश यादव सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Array Themes Lenscap WordPress Theme Array Themes Transmit WordPress Theme Array Themes Typable WordPress Theme Arredo – Clean Furniture Store WordPress Theme ArrowIT – Technology, Digital WordPress Theme Arrowtic – Digital Marketing Agency WordPress Theme Artchi – Modern Architecture Elementor Template Kit ArtCoin Bitcoin & Cryptocurrency Elementor Template Kit Artcus – Interior Designer & Architecture WordPress Theme Artday – Creative Artist WordPress Shop