पत्नी ने पकड़ा धोखेबाज पति को रंगे हाथ, प्रेमिका को छोड़ हुआ फरार

0
Screenshot-2022-10-06-082721
देहरादून: मुरादाबाद में पति के अफेयर का पता चलने पर घुस्साई पत्नी ने पुलिस को बुलाकर जमकर हंगामा किया I महिला ने पति और उसकी प्रेमिका को रंगे हाथों पकड़ा, लेकिन पति मौके से पुलिस को चकमा देकर भाग खड़ा हुआ I मुरादाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में प्रेमिका के साथ मौजूद पति को महिला ने रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके लिए महिला पुलिस के साथ होटल पहुंची और पति को गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा। इसी दौरान वह चकमा देकर जीने से छत पर पहुंच गया और बराबर वाले मकान की छत से कूदकर भाग गया। बिजनौर निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी अमरोहा निवासी युवक के साथ हुई थी। महिला का कहना है कि उसके पति के गजरौला निवासी एक महिला से संबंध चल रहे हैं। महिला को इस बात की जानकारी हो गई थी। महिला काफी समय से दोनों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए लगी थी। बुधवार को मौका मिलते ही महिला पुलिस के पास पहुंची और उन्हें बताया कि उसका पति बुधबाजार स्थित होटल में प्रेमिका के साथ मौजूद है। महिला ने इस मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस के साथ महिला होटल पहुंची।महिला ने पुलिस की मदद से दोनों को पकड़ ही लिया था। लेकिन इस बीच पति चकमा देकर जीने से छत पर पहुंच गया। जीने से वह दूसरे मकान की छत पर कूद गया। पुलिस महिला और उसके पति की प्रेमिका को लेकर कोतवाली चली गई। कोतवाली प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Flix – Film & Video Production Elementor Template Kit FLO – Creative Portfolio & Resume Template Kit Float Menu Pro – Enhance WordPress Navigation with a Customizable Floating Menu Floating Button for AMP Floating Call Button – All In One Call Button Floating Cart for WooCommerce Floating Contact – Floating Quick Contact WordPress Plugin FloatKit – Personal Resume Elementor Template Kit Floens - Tiling & Flooring Services WordPress Theme Floki – Photography Studio Elementor Template Kit