पौड़ी बस दुर्घटना: बोले सीएम धामी, सरकार प्रभावितों के साथ

0
WhatsApp-Image-2022-10-05-at-1.06.08-PM-e1664961326581
-घटना स्थल का किया दौरा -रहत कार्यों का लिया जायजा – जीवन रेखा से जुड़े विभागों से ली राहत बचाव की जानकारी -पूर्व सीएम निशंक भी रहे साथ देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सिमडी, पौड़ी में हुई बस दुर्घटना स्थल का जायजा लिया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद थे। 4 अक्टूबर 2022 की देर सायं को सिमड़ी में हुई वाहन दुर्घटना एवं राहत-बचाव कार्यों की मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन से पूरी जानकारी ली। <!– wp:paragraph –> <p>मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू कर रहे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस, राजस्व पुलिस और इस कार्य में लगे विभिन्न विभागीय कार्मिकों को तेजी से रेस्क्यू कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को घायलों का त्वरित और समुचित उपचार करने के निर्देश दिए। प्रभावित परिवारों से मुलाकात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों को उचित उपचार दिया जा रहा है। राज्य सरकार की ओर से प्रभावितों को हर संभव मदद दी जायेगी।</p> <!– /wp:paragraph –> <!– wp:paragraph –> <p>इससे पूर्व मुख्यमंत्री धामी घटना के बाद से ही अधिकारियों से पूरी जानकारी ले रहे थे। उन्होंने राज्य आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया एवं अधिकारियों को हालात पर लगातार नजर बनाए रखने एवं शासन स्तर से हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये थे।</p> <!– /wp:paragraph –> <!– wp:paragraph –> <p>इस मौके पर विधायक लैंसडाउन दिलीप रावत, गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार, डीआईजी करण सिंह नगन्याल, जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदण्डे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान उपस्थित थे।</p> <!– /wp:paragraph –>

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Wooti WP – Ultimate Multipurpose WordPress WooCommerce Theme Wooxon – WooCommerce WordPress Theme Woozone - WooCommerce Amazon Affiliates Word Search Game Wordbench – Municipal & Local Government WordPress Theme Wordfence Security Premium WordFex – Syncronize WordPress with Perfex WordPress Accessibility Plugin – Readabler WordPress Admin Theme | WPShapere WordPress Advanced Database Cleaner Premium