पौड़ी बस दुर्घटना: मुख्यमंत्री धामी व पूर्व मुख्यमंत्री निशंक पहुंचे घटना स्थल.राहत बचाव कार्यों का लिया जायजा

0
WhatsApp-Image-2022-10-05-at-10.55.18-AM-e1664954551470
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक हैलीपेड तल्ली पखोली से पौड़ी के बीरोंखाल में हुई बस दुर्घटना वाले स्थल पर पहुंच गये हैं। इस दौरान सीएम व पूर्व सीएम ने घटना स्थल ग्राम सिमडी में राहत बचाव कार्यों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री धामी ने हादसे कि खबर के बाद अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए थे। इससे पूर्व मंगलवार को बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से दुर्घटना के बारे मे विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने डीएम पौड़ी से फोन पर बात कर उन्हें पूरी सतर्कता के साथ राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा कंट्रोल रूम के अधिकारीयों को भी हालात पर लगातार नजर बनाए रखने और जिले के अधिकारीयों से लगातार सम्पर्क में रहने के निर्देश दिये। कहा कि शासन स्तर से हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने फोन पर विधायक लैंसडाउन से भी बात की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी की घटना की भी अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Ameron – Personal Portfolio or CV/Resume WordPress Theme Amigos – Party & Celebration Event Agency Amio – Minimal Multi-Purpose Portfolio WordPress Theme Amiso – Design Agency WordPress Theme Amity – Charity & Donation Elementor WordPress Theme Amoja – Resort & Hotel WordPress Theme Amokachi | Portfolio WordPress Theme Amoor – Creative Agency & Portfolio WordPress Theme Amortez – Real Estate Group WordPress Theme + RTL Amory - A Responsive WordPress Blog Theme