73 वर्षीय बुजुर्ग ने क्रिकेट बैट से मारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

0
देहरादून: डालनवाला रोड स्थित बलवीर रोड भाजपा कार्यालय के निकट 73 वर्षीय एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपित ने क्रिकेट बैट से पत्नी को मौत के घाट उतारा। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया की रेहड़ी लगाने वाले राम सिंह उम्र 73 वर्ष का अपनी पत्नी उषा देवी उम्र 53 वर्ष के साथ पारिवारिक झगड़ा चल रहा था। सोमवार रात करीब 10:30 बजे दोनों के बीच खाना बनाने को लेकर कहासुनी हो गई। जहां आरोपित ने क्रिकेट बैट से उसकी हत्या कर दी I हत्या के बाद आरोपित पति ने खुद पत्नी का शव अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी के बाद आरोपित को हिरासत में ले लिया है। अब उससे पूछताछ की जा रही है। मृतक उषा देवी बदमाश करण शिवपुरी की मां थीं। करण शिवपुरी के खिलाफ लूट व डकैती के कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित ने तीन साल पहले 2019 में उषा देवी से शादी की थी। आरोपित राम सिंह की यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली पत्नी की कुछ समय पहले मृत्यु हो गई थी। राम सिंह के दो बेटे थे, जिनकी 2015 व 2016 में बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। राम सिंह खुद भी कैंसर पीड़ित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Warehouse JNews – WordPress Newspaper Magazine Blog AMP Theme JobBoard Job Listing WordPress Plugin JobBox – Job Board & Career Portal Recruitment Agency WordPress Theme JobCareer | Job Board Responsive WordPress Theme JobClass – Job Board Web Application Jobhunt | Job Board WordPress theme for WP Job Manager Jobify – The Most Popular WordPress Job Board Theme Jobmonster – Job Board WordPress Theme Jobs Portal – Job Board Laravel Script JobSearch WP Job Board WordPress Plugin