डॉक्टरों के लिए बनाई जाएगी अलग तबादला नीति, हिमाचल की नीति का किया जाएगा अध्ययन

0
rajasthan_doctor_1608211103
देहरादून: प्रदेश सरकार की ओर से जल्द ही डॉक्टरों के लिए अलग से तबादला नीति बनाई जाएगी। इसके लिए हिमाचल प्रदेश की नीति का अध्ययन किया जाएगा। अभी तक अन्य विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों के समान डॉक्टरों पर भी तबादला नीति लागू है, जिससे इमरजेंसी सेवाओं के दौरान डॉक्टरों की तैनाती के लिए तबादला नीति में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब सरकार डॉक्टरों की सेवाओं के लिए अलग से तबादला नीति बनाने जा रही है। इस नीति के लागू होने के बाद ही अब डॉक्टरों का तबादला होगाI बता दें कि प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ की ओर से लंबे समय से पारदर्शी ट्रांसफर नीति बनाने की मांग की जा रही है। संघ का कहना है कि दुर्गम क्षेत्रों में कई सालों से डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं, जिन्हें सुगम क्षेत्रों में तैनात किया जाना चाहिए। प्रदेश में डॉक्टरों के लिए अलग स्थानांतरण नीति बनाई जाएगी। इसके लिए हिमाचल प्रदेश की नीति का भी अध्ययन किया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि शीघ्र ही डॉक्टरों के लिए प्रभावी व पारदर्शी नीति को प्रदेश में लागू किया जाए। नीति का अध्ययन करने के लिए एक टीम को हिमाचल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Andier – Responsive One & Multi Page Portfolio Theme Ando – WordPress Blog and CV Theme for Creative Professionals Android News App Anema | Creative OnePage & MultiPage WordPress Theme Anemone – Blog & Magazine Elementor Template Kit Anemos – A Multiuse Blogging WordPress theme Anesta – Intranet, Extranet, Community and BuddyPress WordPress Theme Aneta Agency Startup Agency WordPress Theme Anevo – Personal Portfolio WordPress Theme Angel – Fashion Model Agency WordPress CMS Theme