तेज रफ्तार कार ने सात लोगों को मारी टक्कर, नाबालिग की मौत, छह घायल

0
jammu-accedent_1661152749 (1)
देहरादून: जम्मू रेलवे स्टेशन गेट पर सोमवार सुबह बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने सात लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हुई व छह लोग घायल हो गए| घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है। जम्मू रेलवे स्टेशन गेट पर काफी लोग खड़े हुए थे| इसी बीच अनियंत्रित फार्च्यूनर लोगों को रौंदते हुए फुटपाथ पर चढ़ गई। इससे लोगों में चीख-पुकार के साथ भगदड़ मच गई। लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति संभाली और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दिल्ली के आनंदपुर निवासी अनामिका (7) पुत्री सूरज को मृत घोषित कर दिया। हादसे में आदित्य कुमार, ललिता देवी, उर्मिला देवी निवासी आनंदपुर दिल्ली और आयकर विभाग में इंस्पेक्टर रविंद्र यादव निवासी हरियाणा जख्मी हो गया। इसके अलावा दीवान साहू निवासी महाराष्ट्र और भूपेंद्र सिंह निवासी नेत्र कोठे जम्मू को भी चोट आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Liner – SVG Animation for Elementor Linguini — Restaurant WordPress Theme Lingvico | Language Center & Training Courses WordPress Theme Link Whisper Pro Linoor – Digital Agency Services WordPress Theme Liotta – a Responsive Blog Theme For WordPress Liquory – Drinks Shop WooCommerce Theme Lisbeth – A Lifestyle Responsive WordPress Blog Theme Lisfinity – Classified Ads WordPress Theme List Fusion – Best PopUp and Lead Generation Plugin