रुद्रप्रयाग में भारी बारिश ने मचाई तबाही, सड़कों व घरों में घुसा मलबा

0
ratharaparayaga-ma-atavashhata-sa-tabha_1660025343
देहरादून: रुद्रप्रयाग जिले के छिनका गांव में सोमवार देर रात हुई भारी बारिश के कारण कई आवासीय घरों में पानी घुस गया और सड़कें व घर मलबे से भर गए। वहीं, जिले में 16 संपर्क मोटर मार्ग भी बंद हो गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार बताया कि देर रात करीब एक बजे छिनका में भारी बारिश से अनुसूचित जाति बस्ती मेहड़खोला तोक में मलबा आने से काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि मेहड़खोला निवासी विजय लाल, राहुल लाल, जीत पाल सिंह राणा, जगदीश सिंह नेगी, राजेन्द्र नेगी, नरेंद्र सिंह नेगी की गौशला में भी मलबा आने से नुकसान हुआ है। साथ ही शिव प्रसाद सती, विष्णु सती, रविन्द्र सती, प्रकाश सती के खेत मलबा व पानी के कारण कट चुके हैं। राहत एवं बचाव कार्य के लिए जिला आपदा प्रबंधन की टीम पहुंच चुकी है। प्रदेश में बारिश के कारण कुल 204 सड़के बंद हुई, जिनमें से 57 सड़कों को खोलने की कार्रवाई की गई। बंद सड़कों में 98 सड़कें लोनिवि और 106 पीएमजीएसवाई की हैं। सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को लोक निर्माण विभाग की कुल 59 सड़कें बंद हुईं जबकि 39 मार्ग एक दिन पहले से बंद थे। इस तरह कुल 98 बंद मार्गों में से 25 मार्गों को सोमवार को खोला गया, जबकि 73 मार्ग अब भी बंद हैं। इसमें से नौ राज्य मार्ग, सात मुख्य जिला मार्ग, तीन अन्य जिला मार्ग और 54 ग्रामीण सड़कें बंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Pokeri - Casino & Betting Elementor Pro Template Kit Polikal – Political Candidate & Party WordPress Theme Politaro – Political WordPress Theme Politeck – Political Party WordPress Theme Politic – Political WordPress Theme Political WordPress Theme – FrontRunner PoliticalWP – Political Campaign WordPress Theme Politics – Election Campaign Political WP Theme Politics – Political Candidate Leader Elementor Template Kit Politpress – Multipurpose Political WordPress theme