‘भारत जोड़ों तिरंगा यात्रा’ शुरू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने किया शुभारंभ

0
parathasha-kagarasa-athhayakashha-karana-mahara_1659630822
देहरादून: भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ‘भारत जोड़ों तिरंगा यात्रा’ निकलने जा रही है I भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से भारत जोड़ों तिरंगा यात्रा शुभारंभ करेंगे। टिहरी में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने बताया कि 9 अगस्त को प्रतापनगर से देवप्रयाग संगम तक पदयात्रा निकाली जाएगी। 10 को चमियाला बाजार से घनसाली और संगम विहार चौरास से कीर्तिनगर होते हुए मलेथा, 12 को नई टिहरी सुमन पार्क से चंबा गबर सिंह चौक, 13 को सत्यों बाजार से पुजार गांव और गजा से नरेंद्रनगर, 14 अगस्त को धनोल्टी से थत्यूड़ और ढालवाला से मुनिकीरेती तक पदयात्रा निकाली जाएगी। 15 अगस्त को स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर पार्टी के शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, मान सिंह रौतेला, मुशर्रफ अली, ज्योति प्रसाद भट्ट मौजूद थे। पौड़ी जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने बताया कि पदयात्रा 9 अगस्त को पौड़ी और 10 को पैडुल, अगरोड़ा, परसुंडाखाल, 13 को कोट, 14 को कल्जीखाल व 15 को मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के साथ पदयात्रा संपन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse WPForms – Form Templates Pack WPForms – Geolocation WPForms – GetResponse WPForms Hide Addons WPForms – Mailchimp WPForms – Offline Forms WPForms – PayPal Standard WPForms – Pipedrive CRM – Integration WPForms – Post Submissions WPForms – Signatures