मंकीपॉक्स को लेकर सतर्क हुआ स्वास्थ्य विभाग, जारी किए निर्देश

0
20220714-swashth-monkey-pox
देहरादून: दिल्ली में मंकीपॉक्स के कारण हुई एक व्यक्ति की मौत के बढ़ से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों पर विभाग की ओर से मंगलवार को एसओपी जारी की जा रही हैं। विभाग ने एहतियात के तौर पर विदेश यात्रा से लौटने वालों में मंकीपॉक्स के लक्षणों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि प्रदेश में अभी तक मंकीपॉक्स कोई संदिग्ध मामला नहीं आया है। जल्द ही केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार बचाव व रोकथाम के लिए एसओपी जारी की जाएगी। विभाग ने निर्देश दिए कि मंकीपॉक्स प्रभावित देशों की यात्रा कर लौटने वाले लोगों की निगरानी रखी जाए। यदि किसी में मंकीपॉक्स के लक्षण पाए जाते हैं तो उसे आईसोलेट कर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाए। बता दें, स्वास्थ्य विभाग ने पिछले महीने संदेह के आधार पर हरिद्वार के एक व्यक्ति का सैंपल जांच के लिए भेजा था, उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse UberGrid | responsive grid builder for WordPress UberMenu – WordPress Mega Menu Plugin UberPanel – Sliding Panel Plugin for WordPress UberShop – Responsive Flat WooCommerce Theme Udema – Educational Site Template UDEMA – Modern Educational WordPress Theme uDesign – Responsive WordPress Theme Udrive – Driving School Elementor Template Kit UiPress Pro WordPress Plugin Ukil – Law Firm Template Kit