असदुद्दीन ओवैसी ने भारत की श्रीलंका से की तुलना, कहा: वो दिन दूर नही जब प्रधानमंत्री आवास में घुसेगी जनता

0
Asaduddin-Owaisi-123
देहरादून: जयपुर में आयोजित टॉक जर्नलिज्म के फाइनल सेशन में पहुंचे एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जमकर केंद्र सरकार और आरएसएस पर निशाना साधा हैं। ओवैसी ने कहा कि वो दिन दूर नहीं जब श्रीलंका की तरह यहां भी हालात बन जाए। जनता प्रधानमंत्री आवास में घुस जाए। उन्होंने कहा कि श्रीलंका की स्थिति खराब इसलिए हुई क्योंकि वहां की सरकार ने बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दे का समाधान नहीं किया। अब भारत में भी लोग सड़क पर उतरने लगे हैं। किसान आंदोलन से लेकर अग्निवीर योजना तक का लोग विरोध कर रहे हैं। देखना एक दिन जैसे श्रीलंका में लोग राष्ट्रपति भवन में घुसकर बैठे थे, वैसे ही यहां प्रधानमंत्री आवास में घुस जाएंगे। लोग कहेंगे कि हमको नौकरी नहीं दी। मैं नहीं चाहता हूं की ऐसा हो, नहीं तो कल मुझपर यूएपीए लग जाएगा। एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि अजीत डोभाल को बताना चाहिए कि देश में धार्मिक कट्टरता कौन फैला रहा है। एनएसए सभी को बताए कि कट्टरता फैलाने वाले ‘कुछ तत्व’ कौन हैं। वे बातें क्यों बना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Warehouse Kubuu – Real Estate Elementor Template Kit Kudo – Portfolio, Marketing Landing Page WordPress Theme Kuist – Photography Series Portfolio WordPress Theme Kulit – Skin Care & Dermatology Elementor Template kit Kulluu – Creative Agency WordPress Theme Kulo – Professional Resume Elementor Template Kit Kunco - Charity & Fundraising WordPress Theme Kunikaa – Wedding Invitation Elementor Template Kit Kurir – Logistics Cargo Shipping Elementor Template Kit KuteShop – Fashion, Electronics & Marketplace Elementor WooCommerce Theme (RTL Supported)