जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने की फायरिंग

0
2021_7$2021070209224037817_0_news_large_17
देहरादून: जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी है। शुक्रवार की रात 9:40 बजे बीएसएफ के जवानों ने कनाचक इलाके में पाकिस्तान की ओर से एक चमकती रोशनी को आता देख फायरिंग शुरु कर दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि पाकिस्तान की तरफ से शुक्रवार को रात नौ बजकर 40 मिनट पर कनाचक इलाके में एक चमकती लाल बत्ती देखी गई। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उस पर गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि शनिवार को सैनिकों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया है, जो अभी भी जारी है। इससे पहले, पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के तीन मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था, जिसके सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था, इनके पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद किया गया था। उन्होंने आगे बताया कि कथित तौर पर, लश्कर ने जम्मू और राजौरी जिलों में जम्मू, सांबा, कठुआ और राजौरी जिलों के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन द्वारा गिराए गए हथियारों को इकट्ठा करने और कश्मीर में आतंकवादियों को पहुंचाने के लिए तीन आतंकी मॉड्यूल बना रखे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse REHub – Price Comparison, Affiliate Marketing, Multi Vendor Store, Community Theme Reimvpn - Proxy & VPN Services Elementor Template Kit Rekko – AI & Robotics WordPress Theme Rekord – Ajaxify Music – Events – Podcasts Multipurpose WordPress Theme Relaxa – Yoga Teacher & Studio Elementor Template Kit Relayzo – Email Capture Relazio – Public Relation Agency Elementor Template Kit Relevanssi Premium Relife Physiotherapy & Chiropractor Elementor Template Kit Reload - Responsive Multi-Purpose WordPress Theme