विधानसभा सत्र शुरू होने से पूर्व डीजीपी ने की विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात

0
WhatsApp-Image-2022-06-14-at-10.11.05-AM-150x100
देहरादून: मंगलवार को उत्तराखंड विधानसभा का सत्र प्रारंभ होने से पहले डीजीपी अशोक कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से यमुना कॉलोनी स्थित उनके आवास पर भेंट की| इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा सत्र को लेकर शांति एवं कानून व्यवस्था को दुरस्त रखने के निर्देश डीजीपी को दिए|इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने शहर में सत्र के कारण रूट डायवर्ट प्लान की जानकारी भी डीजीपी से ली| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आम जनमानस को यातायात एवं आवागमन करने में कोई परेशानी ना हो इसका विशेष ख्याल रखा जाए| उन्होंने यातायात व्यवस्था एवं विधानसभा सत्र की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए संवेदनशील अधिकारियों एवं कर्मियों को ड्यूटी पर रखने की बात कही| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा परिसर में प्रवेश करने वाले सभी विधायकों के प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाए साथ ही मीडिया कर्मियों एवं आगंतुकों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए परिसर के प्रवेश द्वार पर उपस्थित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Sidebar & Widget Manager for WordPress Sidewalk – Elegant Personal Blog WordPress Theme Sienna – Fashion WooCommerce WordPress Theme Signature Field for Elementor form Signflow – Tech And Startup Theme Sikra – Supplement & Nutrition Store WordPress Theme Silion – Digital Marketing Elementor Template Kit Siloe – Minimal Fashion WooCommerce Theme Silp – Real Estate & Architecture Template Kit Silver Care – Medical WordPress Theme