मुख्य सचिव डॉ संधु ने सचिवालय में बैठक कर कि रोपवे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा

0
204b85b4-1d53-4445-b86e-0d1a621643b9-150x100
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड में रोपवे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सभी प्रोजेक्ट्स की प्रगति की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सभी प्रोजेक्ट्स के लिए टाइम लाइन्स निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक स्टेप के लिए प्रत्येक स्तर पर टाइम लाइन निर्धारित किए जाने की बात कही। उन्होंने सभी प्रोजेक्ट्स की डीपीआर और फॉरेस्ट और अन्य प्रकार की क्लियरेंस की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी प्रोजेक्ट्स में जो कार्य एक साथ शुरू किए जा सकते हैं, किए जाएं, इससे कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने सभी प्रोजेक्ट्स की लगातार समीक्षा कर आ रही समस्याओं को दूर किए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि सोनप्रयाग – गौरीकुंड – केदारनाथ रोपवे और गोविंदघाट – घांघरिया – हेमकुंड साहिब रोपवे की डीपीआर को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जबकि पंचकोटी से बौराड़ी, बलाती बैंड से खलिया टॉप, ऋषिकेश से नीलकंठ, औली से गोरसों और रानीबाग से हनुमान टेंपल रोपवे प्रोजेक्ट्स की डीपीआर हेतु कंसल्टेंट नियुक्त कर दिया गया है। इस अवसर पर सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Lunar – Esports & Gaming Elementor Template Kit Lunax - Digital Marketing Agency & SEO WordPress Theme Lunfest - Festival & Concert WordPress Theme Lunna – Photographer Portfolio WordPress Theme Lure – Modern Dermatology Elementor Template Kit Lusion – Multipurpose eCommerce Shopify Theme Luvaniz – Creative One Page WordPress Theme Luwe – Restaurant Elementor Template Kit Luwix – Data Science & Analytics WordPress Theme + RTL Ready Luxa - Luxury Black MultiPurpose WordPress Theme