पत्नी को दोस्त के साथ देख खौल उठा खून, कर दी दोनों की हत्या

0
1601469764-150x113-1
देहरादून: एक यूवक ने अपनी पत्नी व् दोस्त की हत्या कर दोनों के शव को ठिकाने लगा दिया था| यहा मामला गागलहेड़ी में दर्ज किया गया था जिसके बाद इसे क्लेमेंटटाउन थाने में ट्रांसफर किया गया है। देहरादून के एक यूवक ने अपने दोस्त व अपनी पत्नी की हत्या कर अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर यूवक के शव को रायवाला थाना क्षेत्र के एक पुल के नीचे फेक दिया था वहीं महिला के शव को सहारनपुर के गागलहेड़ी क्षेत्र में फेंका| दो दिन बाद ही शव बरामद हो गये थे। यह मामला गागलहेड़ी में दर्ज किया गया था जिसके बाद इसे क्लेमेंटटाउन थाने में ट्रांसफर किया गया है। आरोपी अपनी महिला मित्र के साथ न्यायिक अभिरक्षा के जेल में बंद है। जानकारी के मुताबिक, दिसंबर 2021 में सेलाकुई निवासी अरमान गायब हो गया था। उसका शव रायवाला थाना क्षेत्र में एक पुल के नीचे पड़ा मिला था। पुलिस ने जांच करते हुए मुंशीर अली निवासी लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार किया था। पता चला कि उसने अरमान को अपनी पत्नी बबीता बानो के साथ देख लिया था। इसी खुन्नस में उसने अरमान की हत्या कर शव को रायवाला क्षेत्र में फेंक दिया था। मुंशीर ने बताया था कि उसने 20 नवंबर 2021 को अपनी पत्नी बबीता बानो की भी हत्या कर दी थी और शव को हरिद्वार क्षेत्र में फेंक आया था। पुलिस तभी से शव की तलाश कर रही थी। इस बीच पता चला कि एक महिला का शव गागलहेड़ी के बुड्ढा खेड़ा अहीर गांव में पड़ा मिला था। 22 नवंबर 2021 को ग्राम प्रधान की शिकायत पर गागलहेड़ी थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। अब महिला की पहचान बबीता बानो के रूप में हुई। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि गागलहेड़ी से मुकदमा क्लेमेंटटाउन थाने में ट्रांसफर हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Restaurant WP – Responsive WooCommerce Theme Restoca – Restaurant & Cafe Elementor Template Kit Restorja – Restaurant & Food Elementor Template Kit Restrict Content By Token For Walogin (WordPress & WooCommerce) Restrict Content for Elementor Restrict Content Pro Restrict Content Pro ActiveCampaign Restrict Content Pro AWeber Pro Restrict Content Pro ConvertKit Restrict Content Pro Custom Redirects