प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या

0
1601469764-150x113
देहरादून: थाना रायवाला क्षेत्र में दो सप्ताह पहले एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया था I अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है I उसकी पत्नी ने बीमारी को मौत का कारण बताया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि इस व्यक्ति की मौत स्वाभाविक नहीं थी, बल्कि हत्या थी। हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। थाना रायवाला क्षेत्र में खांड गांव निवासी दीपक (34 वर्ष) पुत्र भगवान सिंह अपने घर पर परिवार के साथ सो रहा था। इस दौरान उसकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पूछताछ के दौरान उसकी पत्नी अमिता ने पुलिस को बताया था कि उसके पति की तबीयत ठीक नहीं थी। जिस कारण उसकी मौत हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए स्वजन को सौंप दिया था। मामले की जांच कर रहे थानाध्यक्ष भूवनचंद्र पुजारी ने बताया कि मंगलवार की शाम मृतक के भाई जितेंद्र नेगी ने अपने भाई की हत्या का शक जताते हुए अमिता और उसके प्रेमी घर में काम कर रहे ठेकेदार सतेंद्र नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार की सुबह दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही इस बात का भी खुलासा हुआ कि दीपक की हत्या गला दबाकर की गई थी। उसकी पत्नी और ठेकेदार के बीच प्रेम संबंध थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse TimeNews – Publisher, Magazine, Newspaper Theme Timetable Booking Schedule for WordPress Timetable Responsive Schedule For WordPress Timex – Creative Template For Coming Soon Page Tinja – Gaming & eSports Elementor WordPress Theme Tipsy – Liquor Store & Wine Shop WordPress Theme Titan | Photography WordPress Tiva Events Calendar For WordPress Tiva Testimonials Slider For WordPress Tiva Timetable For WordPress