फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा, बारिश-बर्फबारी के कारण रोकी गई थी यात्रा

0
download-3-2-150x100
देहरादून: मंगलवार को भारी बारिश और बर्फबारी के कारण रोकी गई चारधाम यात्रा आज बुधवार को मौसम साफ होने के बाद फिर से शुरू कर दी गई है। केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा को भी शुरु कर दिया गया है। केदारनाथ धाम के लिए सुबह 8:00 बजे से यात्रियों के वाहनों को भेजना शुरू कर दिया था। वहीं सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम  7220 और गौरीकुंड से 7800 तीर्थयात्रियों को भेजा गया। प्रशासन यात्रा पड़ावों पर यात्रियों की नियमित निगरानी कर रही है। साथ ही यात्रा में नौ कंपनियां हेली सेवा प्रदान कर रही हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी बाबा केदार के दर्शन करने के लिए पहुंचे है। यहां उन्होंने पूजा अर्चना कर बाबा केदार का आशीवार्द लिया। जानकारी के लिए बता दें कि मंगलवार को मौसम खराब होने के कारण हजारों तीर्थ यात्रियों के पैदल मार्ग में चोटिल होने के खतरे को देखते हुए यात्रा को रोक दिया गया था। जिस कारण यात्रा आधे दिन ही चलने के बाद रोक दी गई थी। जिसके बाद चार धामों में जाने वाले करीबन 12 हजार तीर्थयात्रियों को अलग अलग पड़ावो पर ही रोक दिया गया था। वहीं बुधवार को मौसम साफ़ होते ही अलग अलग चरणों से यात्री अपनी आगे की यात्रा के लिए रवाना हो चुकें हैं। बता दें कि गौरीकुंड से भी घोड़ा-खच्चर की आवाजाही रोक दी गयी थी। वह आज मौसम के खुलते ही फिर से चालू कर दी गयी है। लेकिन अभी भी पैदल मार्ग का खतरा यात्रियों के लिए बना हुआ है। जिसके लिए पुलिस को अलर्ट मोड़ पर तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Thrive Quiz Builder Thrive Theme Builder Thrive Themes Focusblog WordPress Theme Thrive Themes Ignition WordPress Theme Thrive Themes Luxe WordPress Theme Thrive Themes Minus WordPress Theme Thrive Themes Performag WordPress Theme Thrive Themes Pressive WordPress Theme Thrive Themes Rise WordPress Theme Thrive Themes Squared WordPress Theme