मौसम का बदला मिजाज, मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत, चोटियों पर हिमपात से बड़ी ठंड

0
snowfall__1640751879-150x84
देहरादून: प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश के चलते मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत है तो चोटियों पर हिमपात से ठंड बढ़ गई हैं| बुधवार को भी प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि गुरुवार से ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क हो सकता है। ज्यादातर इलाकों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दो दिन हुई रिमझिम बारिश से प्रदेशभर में तापमान पांच से आठ डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बादल छाये रहे और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा चारधाम की चोटियों पर हिमपात भी हुआ। जिससे प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से पांच से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। बुधवार को भी प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, गुरुवार से ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क हो सकता है। फिलहाल तापमान में गिरावट बरकरार रह सकती है। देहरादून में तापमान दो दिन से 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। प्रदेश में ऊधमसिंह नगर में सर्वाधिक तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज भी पर्वतीय इलाकों में बादल छाये रह सकते हैं। जिससे हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। मैदानों में कहीं कहीं तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse True Mag | WordPress Theme for Video and Magazine TrueBooker – Appointment Booking & Scheduler Plugins for WordPress Truehost – Responsive Hosting WordPress Theme TruelySell – Appointment Booking & Service Marketplace WordPress Theme TruelySell – Professional Service Booking Marketplace | Bark & TaskRabbit Clone (Laravel 12) TruSmile – Dentist WordPress Theme Trustnetic - Cyber Security Services Elementor Pro Template Kit Trydo – React Agency and React Portfolio Template Tshirt Virtual Try on Plugin | WooCommerce WordPress Tube – Responsive Adobe Muse Video Widget