चंपावत उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तैयारियां पूरी, पार्टियों ने भी कसी कमर

0
Screenshot 2022-05-20 142516
देहरादून: 31 मई को चंपावत उपचुनाव की तिथि तय की गई है। यह चुनाव काफी पहलुओं से अहम माना जा रहा है I चुनाव आयोग ने चंपावत उपचुनाव के लिए पूरी तैयारी कर ली है। 31 मई को उपचुनाव की तिथि तय हुई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। केंद्रीय ऑब्जर्वर उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। सभी बूथों के लिए वीवीपैट वाली ईवीएम की व्यवस्था की गई है। उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने बनबसा के एसटी बहुल बमनपुरी गांव में ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास का आश्वासन देते हुए सीएम के पक्ष में मतदान करने की अपील की। पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा जोशी सहित कई नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने से इलाके के विकास में तेजी आएगी। प्रधान भावना नेगी सहित ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत किया। भाजपा के तीन वरिष्ठ मंत्रियों ने पार्टी प्रत्याशी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में संपर्क किया। तल्लादेश में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मैदानी क्षेत्र में गणेश जोशी और चंपावत में चंदन राम दास के नेतृत्व में चुनाव प्रचार हुआ। यहां खर्ककार्की में शक्ति केंद्र जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय की अध्यक्षता और बाराकोट की प्रमुख विनीता फर्त्याल के संचालन में हुए कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास की मौजूदगी में 12 से अधिक सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी भाजपा में शामिल हुए। टनकपुर (चंपावत) में कांग्रेस ने गुरुवार को ताकत झोंक दी। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बैठक ले कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई और बेरोजगारी से लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। माहरा ने कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी को टिकट देकर पार्टी ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है। बाद में सांसद प्रदीप टम्टा, हल्द्वानी के विधायक सुमित ह्दयेश, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत, पूर्व उप प्रमुख सुशीला बोहरा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी प्रत्याशी के लिए प्रचार किया। इस मौके पर विमला महरा, अलका ढेक, देवकी फर्त्याल, विमला पुजारी, पुष्पा देवी, रश्मि बगौली, प्रकाश माहरा, सोनम बोहरा आदि मौजूद थे। वहीं चंपावत क्षेत्र में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने प्रचार किया I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse YITH WooCommerce Account Funds Premium YITH WooCommerce Added to Cart Popup Premium YITH WooCommerce Advanced Reviews Premium YITH WooCommerce Affiliates Premium YITH WooCommerce Ajax Product Filter Premium YITH WooCommerce Ajax Search Premium YITH WooCommerce Anti-Fraud Premium YITH WooCommerce Authorize.net Payment Gateway Premium YITH WooCommerce Badge Management Premium YITH WooCommerce Barcodes and QR Codes Premium