पहाड़ी से टकराई श्रद्धालुओं की बस, 12 हुए घायल

0
p-1

ऋषिकेश। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोता घाटी के समीप बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई।
बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए। सभी को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायलों में सात महिलाएं शामिल है। बस में कुल 40 यात्री सवार थे।सभी को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के इंदौर और देवास से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का एक दल बदरीनाथ धाम के दर्शन करके शनिवार की सुबह ऋषिकेश लौट रहा था।सुबह करीब सात बजे तोता घाटी के समीप बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद 108 सेवा के जरिए घायल यात्रियों को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया।घायलों में सावित्री (55 वर्ष), रमा बाई (55 वर्ष),अर्जुन भाटी (62 वर्ष), उमेश ठाकुर (50वर्ष), सरोज ठाकुर (40 वर्ष), कलाबाई (50 वर्ष), धर्मेंद्र (25 वर्ष), मान सिंह (76 वर्ष), सुलोचना (48 वर्ष), सुमेर (55 वर्ष), वैष्णवी (10 वर्ष), सागर बाई (50 वर्ष) सभी निवासी जिला देवास मध्य प्रदेश को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में लाया गया है। जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। इस बस में कुल 40 यात्री सवार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Array Themes Transmit WordPress Theme Array Themes Typable WordPress Theme Arredo – Clean Furniture Store WordPress Theme ArrowIT – Technology, Digital WordPress Theme Arrowtic – Digital Marketing Agency WordPress Theme Artchi – Modern Architecture Elementor Template Kit ArtCoin Bitcoin & Cryptocurrency Elementor Template Kit Artcus – Interior Designer & Architecture WordPress Theme Artday – Creative Artist WordPress Shop Artec – Architecture Elementor Template Kit