पंतनगर में भाजपा मंडल अध्यक्ष की गोली मार कर हत्या,ऋषिकेश में एडवेंचर कैंप के कर्मचारी को उतारा मौत के घाट

0
IMG_20220514_131202
देहरादून: राज्य में बेखौफ घूम रहे बदमाशों का आतंक खुलेआम देखने को मिल रहा है। बीते शनिवार को बदमाशों ने जहां पंतनगर में राज्य में सत्ताधारी दल भाजपा के मंडल अध्यक्ष को गोलियों से भून दिया। वहीं, ऋषिकेश में दबंगों ने आधी रात को एडवेंचर कैंप के कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पंतनगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी में आज सुबह बदमाशों ने भाजपा के मंडल महामंत्री संदीप कार्की को गोली मार दी। कार्की को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे खनन माफिया का हाथ बताया जा रहा है। इधर, ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला थाना के गट्टूगाड़ में स्थित दो एडवैंचर कैंप संचालकों के बीच आधी रात 12.30 बजे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के तीन लोगों ने कैंप कर्मचारी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त यशपाल (22) निवासी माला यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि, तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Motorx – Car Dealer & Listing WordPress Theme Motret – Digital Marketing Elementor Template Kit Motta - Multi-Vendor and Marketplace WordPress Theme Motto - Creative Agency & Startup WordPress Theme Mou – Creative Portfolio & Agency WordPress Theme Mountain | Creative One Page WordPress Theme Mountain – One Page Parallax WordPress Theme Mounty Hiking Campground & Children Camping Template Kit Mousiqua | Music Band & Musician OnePage WordPress Theme Moustachey: A Blog Theme With Extra Gusto