जिलाधिकारी ने दिए निर्देश,अपने कार्य स्थलों को कदापि न छोड़ें उपजिलाधिकारी व तहसीलदार.रात्रि प्रवास करें सुनिश्चित

0
dm-rajesh-doon
देहरादून: जिलाधिकारी डाॅ. आर राजेश कुमार ने चारधाम यत्र के चलते प्रदेश में आ रहे यात्रियों की सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर जनपद के सभी उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को अपने-अपने कार्य स्थलों पर अनिवार्यतः बने रहने के निर्देश दिए हैंI जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि चारधाम यात्रा प्रारंभ होने के उपरान्त यात्रियों एवं पर्यटकों का विभिन्न मार्गों एवं स्थलों पर भारी संख्या में आवागमन बढ़ गया है, कतिपय स्थानों पर यात्रियों के जान-माल की घटना प्रकाश में आई हैI जिसको लेकर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि, यात्रियों की सुविधा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा दैवीय आपदा एवं वनाग्नि इत्यादि की घटनाओं कोे दृष्टिगत रखते हुए समस्त उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को अपने-अपने कार्य स्थलों पर अनिवार्य रूप से बने रहना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया कि अपने-अपने तहसील मुख्यालय पर हर समय उपलब्धता बनाए रखें एवं रात्रि प्रवास सुनिश्चित करें, ताकि यात्रियों, पर्यटकों के आवागमन, दैवीय आपदा एवं वनाग्नि इत्यादि के दौरान किसी प्रकार की असुविधा व जान-माल की स्थिति उत्पन्न न हो। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उनके सत्यापन, निरीक्षण आदि में यदि किसी उप जिलाधिकारी व तहसीलदार के अपने मुख्यालय से इतर प्रवास किए जाने की पुष्टि होती है तो, संबंधित के विरूद्ध सीधे कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जाएगी और उनकी अनउपलब्धता की स्थिति में जन एवं पशु हानि के लिए उनका व्यक्तिगत उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा, साथ ही उनकी मुख्यालय से देहरादून की यात्रा को शासकीय कार्य में कदापि नहीं माना जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि अपरिहार्य परिस्थितियों में संबंधित उपजिलाधिकारी व तहसीलदार उनसे अनुमोदन उपरान्त ही मुख्यालय छोड़ सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Iconic WooCommerce Delivery Slots Iconic WooCommerce Product Configurator Iconic WooCommerce Quickview Idea Mail – Minimal & Responsive Email Template iDea – Technology & IT Network Service Elementor Template Kit iDent – Dentist & Medical WordPress Theme IDonatePro - Blood Donation, Request And Donor Management WordPress Plugin Idoni – Creative Agency WordPress Theme iDonte – Charity Non-Profit Elementor Template Kit Idonte – Charity NonProfit WordPress Theme