कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने दाखिल किया अपना नामांकन

0
53a5f32b68252d7ff558d8f33decb45e_original-150x113

देहरादून: चंपावत उपचुनाव में सीएम पुष्कर सिंह धामी के सामने मैदान में उतरी कांग्रेस प्रत्यासी निर्मला गहतोड़ी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दोरान निर्मला के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थिति रहे। माहरा ने उपचुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा की है। समिति की कमान अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी को सौंपी गई है, जबकि खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी और पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल को संयोजक बनाया गया है। चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। भाजपा और कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी चंपावत उप चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के मुताबिक, पार्टी प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के विधायकों एवं वरिष्ठ नेताओं की विभिन्न कमेटियां बनाई जाएंगी, जिनमें उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। विधानसभा क्षेत्र को चार सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा। इसमें पार्टी कार्यकर्ता अपने वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में बूथ स्तर तक एकजुट होकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि चंपावत उपचुनाव के नतीजे आश्चर्यजनक एवं चौंकाने वाले होंगे तथा कांग्रेस प्रत्याशी भारी बहुमत से विजय होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Payloan – Banking & Business Loan Elementor Template Kit Paymaster – Multipurpose Payment Gateway Payment Addon for UserPro Payna - Clean, Minimal WooCommerce Theme Payna – Minimal WooCommerce Theme PayPal Button – PayPal plugin for WordPress PayPal Connect Jetpack CRX Addon PayPal for NEX-Forms PayPal Payment Terminal WordPress PayPal PRO Payment Terminal