कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी 11 मई को दाखिल करेंगी अपना नामांकन

0
91368866
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार नौ मई को चंपावत उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करा चुके हैं। वहीं अब 11 मई को कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई दिग्गज नेता भी सामिल रहींगे। कांग्रेस के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने इस बात की जानकारी दी है। विजय सारस्वत ने कहा कि चंपावत उपचुनाव में पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी 11 मई को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। पार्टी प्रत्याशी के नामांकन में पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेैंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पार्टी के समस्त विधायक, प्रदेश पदाधिकारी सहित वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए शीघ्र ही राष्ट्रीय नेताओं के चुनावी कार्यक्रम तय किए जाएंगे। चंपावत उपचुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी आ सकते हैं। कांग्रेस की ओर से सोमवार को जारी की गई 30 स्टार प्रचारकों की सूची में दोनों नेताओं का नाम शामिल है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि पार्टी के स्टार प्रचारकों में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय महासचिव  केसी. वेणुगोपाल, राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक, राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला भी चुनाव प्रचार के लिए आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Friend Finder – Social Network HTML5 Template Frinkle - Digital Design Agency Elementor Pro Template Kit Frintem – Printing Company WordPress Theme + RTL Frizty – Pet Shop WooCommerce Theme + RTL Froday – Coupons and Deals WordPress Theme Front - Multipurpose Business WordPress Theme Frontend Publishing Pro FrontFour – Creative Photography Template Kit Frontline – Attorney & Lawyer WordPress Theme FrontOne – Creative Photography Template Kit