जाली नोट चलाने वाली गिरोह को पुलिस ने पकड़ा , 4 गिरफ्तार

0
17_17_309005791ba2
देहरादून : उत्तराखण्ड में जाली नोट चलाने पहुंचे हरियाणा के चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि इन चार युवकों में एक दिल्ली पुलिस का जवान भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों से 200 के चार जाली नोट बरामद किये। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया है, साथ ही उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी बड़ी मात्रा में जाली नोट चलाने के चक्कर में थे। दरअसल टिहरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद में संघ अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में देवप्रयाग पुलिस को एक मुखबिर से जानकारी प्राप्त हुई कि कुछ लोग नकली नोट लेकर खरीददारी कर रहें है। सूचना मिलते ही एक टीम का गठन किया गया जिसके बाद चेकिंग अभियान शुरू किया गया। इस दौरान देवप्रयाग चौक पर कुछ लोग पुलिस को देखकर भागने लगें। शक के दायरे में आने के बाद पुलिस ने उन सभी के वाहनों की तलाशी की तो उनमे चार नकली नोट बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि गुरुग्राम में एक रंगीन प्रिंटर्स के जरिये जाली नोट छापें जाते हैं। प्रिंट करने के बाद अलग अलग शहरों में जाकर छोटी-मोटी चीज लेकर नोटों का इस्तेमाल किया जाता हैं। वहीं अब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Taskbot – A Freelancer Marketplace WordPress Plugin TASKLY – Project Management Tool Tastyc – Cafe Restaurant Theme Tattoo Studio – Responsive WordPress Theme TattooPress - A Wordpress Theme for Ink Artists Tawon – Agency Landing Page Elementor Template Kit Tax Exempt by user & user role for WooCommerce Tax Help - Finance & Accounting Adviser Theme Taxico – Taxi Company & Online Cab Service Elementor Template Kit Taxico – Taxi Company & Online Cab Service FSE WordPress Theme