राकेश टिकैत ने सरकार को दे दी आंदोलन की चेतावनी

0
rakeshj

देहरादून: किसान नेता राकेश टिकैत ने एक बार फिर सरकार के सामने अपनी मांगें रखी हैं और साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी है कि अगर जरूरत पड़ी तो वे दोबारा आंदोलन के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपनी मांगों से अवगत कराया है। शुक्रवार को मोहाली में टिकैत ने करीब 50 फार्म यूनियन और सामाजिक संगठनों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, किसानों का संघर्ष खत्म नहीं हुआ है और अगर केंद्र को लगता है कि संयुक्त किसान मोर्चा बंट गया है तो वे गलत हैं। वे दोबारा आंदोलन करने के लिए भी तैयार हैं।

किसानों ने बीबीएमबी में पंजाब और हरियाणा के सदस्यों के स्थाई प्रतिनिधित्व को खत्म करने का फैसला वापस लेने की मांग की है। इसके अलावा पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के सिलेबस की किताबों में सिख इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई, लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई और आशीष मिश्रा और उनके सहयोगियों को सजा देने की मांग की है।

इसके अलावा किसान नेता, किसान कैदियों की रिहाई, स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों के आधार पर सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने के लिए कानून और एमएसपी के तहत सभी फसलों की खरीद की गारंटी की मांग कर रहे हैं। टिकैत और डॉक्टर दर्शन पाल के नेतृत्व में 35 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल बनवाली लाल पुरोहित के जरिए राष्ट्रपति कोविंद को मेमोरेंडम सौंपा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Warehouse Admiral – Unique Multipurpose WordPress Theme Adning Advertising - Professional, All In One Ad Manager for Wordpress Adore Church – Responsive WordPress Theme Adrena | Airsoft Club & Paintball WordPress Theme Adrenalin – Multi-Purpose WooCommerce Theme Adri – Business and Consulting WordPress Theme Ads Pro Plugin – Multi-Purpose WordPress Advertising Manager Adsett – Architecture WordPress Theme Aduma – Consulting, Finance, Business WordPress Theme Advance Ajax Search for WooCommerce (Post/Product/Page)