उपचार के लिए चंडीगढ़ गए कर्नल के घर चोरी,केस दर्ज

0
11_11_2020-thieves_21052117
देहरादून : राजधानी में एक कर्नल के घर से चोरी का मामला सामने आया है I उपचार के लिए कर्नल मनीष पंत परिवार समेत चंडीगढ़ गया था I उसी दौरान उसके बंद मकान में चोरी हो गई। घर का ताला तोड़कर चोर अंदर से गहने, एलईडी टीवी, सिलेंडर आदि कीमती सामान चुरा ले गए। कर्नल के पड़ोसी की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दे कि कर्नल मनीष पंत निवानी राधाकृष्ण एंक्लेव, निकट रावत वेडिंग प्वाइंट , अपने परिवार समेत चडीगढ़ गए थे। वहां परिवार में किसी का उपचार चल रहा है। कर्नल ने मकान की देखभाल के लिए रिश्तेदार संजय नवानी को कहा हुआ था। वह बीते बीस मार्च को मकान देखने गए तो ताले टूटे हुए थे। जब अंदर जाकर देखा तो लॉकर आदि टूटे थे। वहीं घर का सामान भी बिखरा पड़ा था। इसे लेकर उन्होंने कर्नल मनीष को सूचना दी और वीडियो भेजी। चोर घर से कीमती गहने, दो टीवी, दो भरे हुए गैस सिलेंडर और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। इसे लेकर नवीन ने सोमवार को नेहरू कॉलोनी थाने में लिखित तहरीर दी। थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Sole – One Page WordPress Theme Soledad – Multi-Concept Blog/Magazine/News AMP WordPress Theme Soleil – Solar Panels WordPress Theme Soleng | Solar Energy WordPress Theme Solicians – Attorney Law Firm Elementor Template Kit Solida – Solar & Renewable Energy WordPress Theme Soliloquy Carousel Addon Soliloquy CSS Addon Soliloquy Defaults Addon Soliloquy Dynamic Addon