हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज: कॉलेज सहायक वार्डन ने की शिकायत, रैगिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने पर मुकदमा दर्ज

0
14_03_2022-medical-college_22545032-650x470-1-650x330
देहरादून : राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ हुई रैगिंग का मामला पिछले कई दिनों से चल रहा है I इसी के चलते कथित रैगिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा कॉलेज प्रशासन की ओर से कराया गया है। इस मामले की जानकारी एसएसआई तारा सिंह राणा को सौंपी गई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के पुरुष छात्रावास नंबर एक के सहायक वार्डन डॉ. हरप्रीत सिंह ने कोतवाली पुलिस को शिकायत पत्र देकर बताया कि अज्ञात लोगों ने कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल किया था। जिसमे एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र एक पंक्ति में सिर झुकाकर चल रहे थे। छात्रों के बाल कटे थे और सभी हाथ पीछे करके चल रहे थे। कॉलेज प्रशासन को यह वीडियो प्राप्त हुआ था। लेकिन इस मामले में किसी छात्र या अभिभावक ने लिखित या मौखिक शिकायत नहीं की थी। वहीं, कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज की अनुशासन समिति और एंटी रैगिंग समिति से जांच कराई थी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान किसी भी छात्र ने रैगिंग की शिकायत नहीं की। वार्डन हरप्रीत का कहना है कि इसके पहले उन्होंने और प्राचार्य ने समय समय पर छात्रावास का निरीक्षण किया लेकिन रैगिंग से छात्रों ने मना कर दिया। इसी क्रम में हाईकोर्ट के आदेश पर मंडलायुक्त दीपक रावत और डीआईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने भी कॉलेज में रैगिंग मामले की जांच की। अब कोतवाली पुलिस वीडियो वायरल करने वालों की खोज करेगी। जिसके आधार पर पुलिस टीम जांच कर कार्रवाई करेगी। लेकिन वहीं अब यह सवाल भी उठ रहा है कि जब रैगिंग हुई ही नहीं तो वीडियो कैसे बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse YITH Globe | Hi-Tech WordPress E-Commerce Theme YITH Google Product Feed for WooCommerce Premium YITH Infinite Scrolling Premium YITH Iris | Interior Design WordPress Theme YITH Kidshop | A Creative Kid|s E-Commerce Theme YITH Live Chat Premium YITH Multiple Shipping Addresses for WooCommerce Premium YITH Panarea | Restaurant and Food WordPress Theme YITH Panthea | Minimal WooCommerce Theme YITH Payment Method Restrictions for WooCommerce Premium