एनएसएस कैंप के दौरान शिक्षक ने शराब पीकर कि छात्राओं के साथ छेड़छाड़

0
download-20-150x99
देहरादून : उत्‍तराखंड के कोटद्वार में एनएसएस कैंप में एक शिक्षक द्वारा छात्राओं के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। छात्राओं के स्वजनों की तहरीर पर आरोपित शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। मामला पब्लिक इंटर कालेज सुरखेत का है। जानकारी के मुताबिक प्रखंड एकेश्वर के अंतर्गत एक जनता इंटर कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर आयोजित किया गया था। छात्राओं का कहना है कि उनके विद्यालय में एक मार्च से राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर शुरू हुआ था। आरोप है कि इस दौरान चार मार्च की रात्रि करीब नौ बजे शिक्षक उनके कमरे में शराब पीकर आए और उन्हें कुछ काम सौंप कर चले गए। इसके कुछ समय बाद एक शिक्षक पुन: उनके कमरे में आए और उनसे छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर कुछ छात्राओं को धमकाया भी गया। जिसके बाद छात्राओं ने विद्यालय प्रबंधक व प्रधानाचार्य से उक्त शिक्षक के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग की। लेकिन, विद्यालय प्रशासन की ओर से कार्रवाई करने के बजाए मामले को दबाने का प्रयास किया गया। छात्राओं ने इसकी जानकारी अभिभावकों को दी, जिसके बाद अभिभावकों ने गांव में बैठक कर संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Craftso – Crafting Elementor Template Kit Crafty Hands – Arts & Workshop WordPress Theme Craggy – Food Delivery, Services & Bitcoin Crypto Currency Multi-purpose WordPress Theme Craigomatic – Craigslist Automatic Post Generator Plugin for WordPress Crawler – Ticker Plugin for Elementor Creastic - Creative Digital Agency Elementor Template Kit Create Add On For Elementor Creatic – One Page Parallax WordPress Creatifull – Creative Agency Elementor Template Kit Creatink MultiConcept Responsive WordPress Theme