नौकरी का झांसा देकर किया गैंगरेप, बनाया अश्लील वीडियो

0
download-16-150x84
देहरादून: उत्तर प्रदेश के एक गांव की एक महिला के साथ स्थायी नौकरी दिलाने का झांसा देकर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। सितारगंज पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना डेढ़ वर्ष पहले की बताई जा रही है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया सिडकुल सितारगंज की एक कंपनी में मेहनत मजदूरी करती थी। 13 अगस्त 2020 को उसकी मुलाकात सुखवीर यादव निवासी कुंदना निगोही जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश से हुई। उसने खुद को एक कंपनी का एचआर हेड बताया। जिसके बाद उसने कंपनी में स्थायी तैनाती करने का आश्वासन दिया। आरोप है कि कथित एचआर हेड ने स्थायी नौकरी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद जब वह गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करा दिया। बाद में दो अन्य लोगों के साथ मिलकर भी आरोपी ने दुष्कर्म किया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने सुखवीर सिंह, विक्की गुप्ता और एक अन्य के खिलाफ धारा 313 और 376डी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि घटना डेढ़ साल पहले की बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Mojito – Digital Agency WordPress Theme Mojuri – Jewelry Store WooCommerce WordPress Theme Moko | Creative Digital Agency WordPress Theme + RTL Ready Molla – eCommerce HTML5 Template Molla | Multi-Purpose WooCommerce Theme Molli – Creative Portfolio & Agency Theme Molongui Authorship Pro Molte Fashion and Food WooCommerce Theme Momen – Photography & Blog Elementor Template Kit Monali – Business Agency WordPress Theme