मल्लीताल में शव मिलने से हडकंप, सीने में तीन गोली लगने से मौत

0
dead_body_1605411747
देहरादून: शुक्रवार की सुबह मल्लीताल क्षेत्र में स्थित गोपाला सदन में एक युवक का शव मिलने से हडकंप मच गया। जिसके बाद सूचना मिलते ही एसएसपी पंकज भट्ट समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए | मृतक के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई है | शव के पास से पुलिस ने तमंचा और एक खोखा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार गोपाला सदन में विजिलेंस विभाग देहरादून में सेवारत अनिल पांडे के घर के बाहर लोगों ने युवक के शव को देखते ही तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद कोतवाल प्रीतम सिंह तुरंत पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक सौरभ पांडे राजस्थान का रहने वाला है | युवक ने हत्या की है या आत्महत्या इसकी जांच की जा रही है। इसके अतिरिक्त युवक यहां कैसे पहुंचा इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। जिस मकान के पास शव पड़ा मिला वहां विजिलेंस अधिकारी अनिल पांडे का परिवार रहता है। हालांकि आसपास के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनाई देने की बात से इंकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Ultimate Affiliate Pro - Affiliate Plugin for WordPress & WooCommerce Indev – Portfolio Elementor Template Kit For Developer Indusc – Construction & Industrial Elementor Template Kit Induscity – Factory and Manufacturing WordPress Theme Indusri – Industry & Factory WordPress Theme Industify – Industry WordPress Theme Industo – Factory & Industry WordPress Theme Industrial Business Responsive WP theme – Offshore Industrial - Corporate, Industry & Factory WordPress Themes Industris – Factory & Business WordPress Theme