देहरादून लॉ कॉलेज की छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी युवक मौके से फरार

0
IMG-20220303-WA0002
देहरादून: गुरुवार को देहरादून के सहस्त्रधारा रोड स्थित सिद्धार्थ लॉ कॉलेज डांडा खुदानेवाला में डी-फार्मा प्रथम वर्ष की छात्रा को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जिसके बाद इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। छात्रा का नाम वंशिका बंसल पुत्री अशोक बंसल निवासी कृष्णाननगर ज्वालापुर हरिद्वार देहरादून में हॉस्टल में रहती थी। अपनी सहेली के साथ कालेज हॉस्टल के बाहर एक दुकान में समान खरीद रही थी। इस बीच आरोपी युवक सहपाठी आदित्य तोमर निवासी सुन्दरवाला रायपुर देहरादून अपनी बाइक पर वहां पहुंचा और छात्रा वंशिका को जबरन खींचकर बाइक पर बैठाने लगा। वंशिका ने विरोध किया तो आदित्य ने तमंचे से उसके सीने में गोली मार दी। बाइक व तमंचा छोड़कर फरार हो गया। वंशिका की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामला प्रेम-प्रसंग का बता रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse WooCommerce Checkout Add-Ons WooCommerce Checkout Field Editor WooCommerce Checkout Google Address Auto Complete WooCommerce Composite Products WooCommerce Composite Products Plugin WooCommerce Composite Products | WooCommerce Product Bundles WooCommerce Conditional Content WooCommerce Conditional Shipping and Payments WooCommerce ConstantContact Integration WooCommerce Contactless Delivery