कोरोना: यात्रियों को राहत,अब नहीं होगी बॉर्डर पर कोरोना जांच

0
_1638113076
देहरादून: देशभर में कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट संक्रमण के लगातार घट रहे आंकड़ों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड समेत राज्य की सीमाओं पर अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच बंद करने का निर्णय लिया हैI जिसके बाद देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपद में सभी स्थानों पर यात्रियों की कोरोना जांच न करने के आदेश जारी कर दिए हैंI इसके आदेश के बाद अब यात्रियों को आरटीपीसीआर रिपोर्ट लाना भी जरूरी नहीं होगाI रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी और आशारोड़ी समेत तमाम चेकपोस्टों पर दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों को कोरोना जांच कराने के चलते भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सरकार के इस आदेश के बाद अब अन्य राज्यों से आने वले यात्रियों को बड़ी रहत मिली हैI मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि सरकार, शासन के निर्देश पर फिलहाल रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी, चेकपोस्टों पर कोरोना जांच बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अब यात्रियों को कहीं पर भी कोरोना जांच कराने की जरूरत नहीं है। परन्तु दून अस्पताल, कोरोनेशन के साथ ही परेड मैदान में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए कैंप में आरटीपीसीआर और एंटीजन टेस्ट की सुविधा जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Wapo – Vape & Tobacco WordPress Theme Warning Old Browser – WordPress plugin Warranties and Returns for WooCommerce Warren – Life and Business Coach WordPress Theme Warta – News/Magazine WordPress Theme Wasat — Creative Portfolio Elementor Template Kit Wastey – Waste Pickup and Disposal Services WordPress Theme Waterly – Drinking Water Delivery WordPress Theme Wauki: Responsive WordPress Menu WaveRide – Surfing and Water Sports WordPress Theme