स्वर्गीय कपूर के कार्यों को गति देंगी पत्नी सविता कपूर: सीएम धामी

0
cm-pushakar-singh-dhami-750x465
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी सविता कपूर के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान प्रतिभाग किया। सविता कपूर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व इस क्षेत्र से लगातार विधायक रह चुके दिवंगत नेता हरवंश कपूर की पत्नी है। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि स्वर्गीय हरिवंश कपूर का देहरादून के विकास में बड़ा योगदान रहा, उन्होंने कहा कि जिस तरह की पिछले 35 सालों से उनकी कार्यशैली रही है उसी का नतीजा है कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। यही कारण है कि आज स्वर्गीय कपूर के कार्यों को गति देने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उनकी पत्नी सविता कपूर को प्रत्याशी बनाया है। कहा कि सविता कपूर भी लगातार उनके साथ 35 सालों से सक्रिय रही है।उन्होंने कहा कि वह पूरी ताकत के साथ क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मेयर सुनील उनियाल गामा महानगर अध्यक्ष सीता राम भट्ट, महामंत्री रतन सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष विजेंद्र थपलियाल, मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, उदय सिंह पुंडीर, विनोद पंवार, पार्षद समिधा गुरुंग, योगेंद्र, संजय सिंघल, रमेश काला, शुभम नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Haaken – Fashion Store WordPress Theme Habitro – Nutrition Health and Diet WordPress Theme Hadé – Business Elementor Template Kit Hadkaur - Fitness and Gym WordPress Theme Hadona – One Product, WooCommerce WordPress Theme Hair Care – Responsive Salon WordPress Theme Hairsta – Hair Salon & Hairdresser Elementor Template Kit Haizea – Creative Portfolio & Resume Elementor Template Kit Halloween Rain – WordPress Plugin Halo – Multipurpose Shopify Theme OS 2.0