युवती की निजी फोटो को इंटरनेट पर वायरल करने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

0
20_01_2022-youth_22397625
देहरादून : गूगल अकाउंट हैक कर युवती को पैसो के लिए ब्लैकमेल करने का एक मामला सामने आया है। हालाँकि आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, युवक ने देहरादून निवासी युवती का गूगल अकाउंट हैक कर उसकी निजी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी थी। प्रेमनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती ने थाने में सूचना दी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके गूगल अकाउंट को हैक कर दिया है। वह अज्ञात व्यक्ति फोन करके उसकी निजी फोटो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर व्हाट्सएप के माध्यम से मैसेजेस कर ब्लैकमेल कर रुपये मांग रहा है। रुपये न देने पर फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया और मोबाइल नंबर की जांच की। जांच में पता चला कि यह नंबर हरिद्वार का है I बुधवार को आरोपित को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया। आरोपित की पहचान सागर गिरी निवासी ग्राम गाधारोना लंढौरा थाना मंगलौर हरिद्वार के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Fitx – Fitness & Gym Elementor Template Kit Fivo Docs – WordPress Documents and Attachments Manager Fixier – Gadgets & Electronics Repair Services Elementor Template Kit Fixman – Smartphone & Laptop PC Repair Elementor Kit Fixn – Handyman & Repair Service Elementor Template Kit Fixora – SaaS & Startup WordPress Theme FixPress – Mobile Phone and Computer Repair WordPress Theme Fixy: A Simple & Sexy WordPress Theme Fladient – App & SaaS WordPress Theme Flaire Dance School & Studio Elementor Template Kit