पी आर डी जवानों ने की प्रशिक्षित जवानों की नियुक्ति की माँग

0
WhatsApp Image 2021-12-27 at 2.46.07 PM

देहरादून: सोमवार को पीआरडी संगठन के पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में पीआरडी जवानों की नियुक्ति पर सवाल खडे़ किए। संगठन के अध्यक्ष प्रमोद मन्द्रवाल ने सरकार पर जवानों की भर्ती में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशिक्षित जवान बेकार बैठे हैं, और सरकार पिछले दरवाजे से अप्रशिक्षित जवानों की भर्ती कर रही है।समय से सेवाऐं देने पर भी वेतन का भुगतान सयय पर नहीं किया जा रहा है।

संघ के पूर्व अध्यक्ष वीर सिंह रावत ने सरकार पर जवानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया।सरकार के मंत्री अरविन्द पाँन्डे को नाकारा मंत्री बताते हुए कहाकि उनके द्वारा की गयी घोषणा पर सरकार ने कोई शासनादेश जारी नहीं किया,पी आर डी निदेशालय में 20 से 25 सालों तक अधिकारियों की मिली भगत से पी आर डी अधिकारी एक ही जगह पर डटे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि 2005में आंन्दोलन के बाद तत्कालीन सरकार एन डी तिवारी के समय शासनादेश जारी हुआ था ।प्रशिक्षित जवानों को ही नियुक्ति दी जायेगी,आज शासनादेश और न्यायालय के आदेशों की अवहेलना की जा रही है।।और सरकार मनमानी नियुक्तियाँ कर रही है।बैठक में जवानों के साथ महामंन्त्री अशोक शाह भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Wiloke Progress Pie for Elementor Wiloke Visual Card Elementor Windazo – Plastic Windows and Doors WordPress Theme Windco – Doors & Windows Service Elementor Template Kit WindowMag – News & Magazine WordPress Theme Windsor | Apartment Complex / Single Property Site Template Wine Maker – Winery WordPress Shop Winger – Aviation & Flight School WordPress Theme Winst – One Page Portfolio WordPress Theme Winwood – Sports & Outdoor WordPress Theme