गढ़वाल में 27 दिसंबर को बारिश व बर्फबारी की संभावना

0
WhatsApp Image 2020-12-18 at 2.03.35 PM

देहरादून:  प्रदेश में 27 दिसंबर से एक बार फिर बदलाव के संकेत दिख रहे हैं। मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून के अनुसार, 27 को गढ़वाल क्षेत्र में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

वहीं गुरुवार से मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रभाव कुछ कम होने की उम्मीद है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 26 दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

हालांकि ठंड में वृद्धि और खासकर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर से सुबह-शाम ठंड का एहसास कायम रहेगा। बुधवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 24.4 और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

पंतनगर में अधिकतम तापमान 24.8 और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 17.5 और न्यूनतम तापमान 4.7 व नई टिहरी में अधिकतम तापमान 18.4 व न्यूनतम 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश के कई शहरों में दिन और रात के तापमान में फर्क से लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। रात को तापमान कम होने से लोगों को कड़ाके की ठंक का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम केन्द्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश में आसमान आमतौर पर साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक रहने का अनुमान है। कहा कि दिन में धूप खिली रहेगी जिससे ठंठ से शहरवासियों को कुछ राहत मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Tutorgo – Education WordPress Theme TUULIKKI Nordic Blog & Shop WordPress Theme TV Schedule and Timetable for WordPress Twilio Jetpack CRX Addon Twirl – A Personal WordPress Blog Theme Twitch LiveStream Box and Countdown WordPress Plugin Twitchomatic Automatic Post Generator and Twitch Auto Poster Plugin for WordPress Twitter Feeds for Elementor WordPress Plugin Twitter Timeline Feed WordPress Plugin Typer – Multi Author Publishing WordPress Theme