उत्तराखंड फिल्म शूटिंग के लिए पसंदीदा जगह के रूप में विकसित हो रहा

0
Film-Industry

देहरादून:  अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए मसूरी पहुंचे हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि बाॅलीवुड निर्देशकों और निर्माताओं व अभिनेताओं द्वारा राज्य में फिल्म शूटिंग के लिए आने से हम बहुत खुश हैं जो लगातार बढ़ रहे हैं। हम इसमें लगातार सुधार के लिए प्रयासरत हैं।

उत्तराखण्ड में लगातार फिल्म की शूटिंग होने से यहां के सुन्दर वादियों को देखकर पर्यटक यहां की ओर आकर्षित होंगे। जिसके परिणामस्वरूप हमारे कुशल युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।”

पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा, “उत्तराखंड फिल्म शूटिंग के लिए पसंदीदा जगह के रूप में विकसित हो रहा है। इस क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ फिल्म गंतव्य के रूप में राज्य को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक प्रयास किए जाएंगे।” फिल्म के लाइन निर्माता और द बज मेकर कंपनी के मालिक गौरव गौतम ने कहा, ‘प्रसिद्ध निर्देशक विवेक अग्निहोत्री जो इस फिल्म के निर्माता भी हैं, वो अपनी शूटिंग के लिए मसूरी पहुंचे हैं।

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, अतुल श्रीवास्तव और अभिनेत्री पल्लवी जोशी फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। इस फिल्म की शूटिंग 30 दिनों तक उत्तराखण्ड के विभिन्न स्थलों पर चलेगी। जिसमें मिथुन दा के साथ उत्तराखण्ड के कलाकार भी अपना हुनर दिखा रहे हैं।

फिल्म की शूटिंग देहरादून में होने के बाद मसूरी में चल रही है जिसके बाद ऋषिकेश में कुछ सीन फिल्माए जाएंगे। उन्होंने कहा कि फिल्म के ज्यादातर भाग उत्तराखण्ड की वादियों में ही फिल्माया जाना है। इसमें बाॅलीवुड सितारों के साथ उत्तराखण्ड के कलाकारों को भी हुनर दिखाने का मौका मिल रहा है। इससे उत्तराखण्ड में रोजगार भी बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse JPS Ajax Post Layout – Addon For WPBakery Page Builder jQuery Accordion Menu jQuery Hotspot Plugin with Slideshow jQuery TimelineXML JRNY: A Gorgeous & Responsive WordPress Blog Theme Juana – Fashion Store Elementor Template Kit Jude | Nail Bar & Beauty Salon WordPress Theme Judy – Beauty Salon Elementor Template Kit Juice Bar & Drink Elementor Template Kit JuliStudio – Portfolio & Agency Theme