गढ़वाल रायफल में तैनात सैनिक का असम में निधन

0
d3

आज लाया जाएगा पार्थिव शरीर

रुद्रप्रयाग:  तुंगनाथ घाटी के उशाड़ा गांव निवासी 5 गढ़वाल रायफल में तैनात अरविंद नेगी पुत्र बलवीर सिंह नेगी का निधन हो गया है। असम में खेलने के दौरान जवान अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

जिसके बाद उसे उपचार के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेना द्वारा घटना के बारे में परिजनों को सूचना दी गई। आज सैनिक का पार्थिव शरीर गांव लाया जाएगा।

गौर हो कि साल 2010 में अरविंद 5 गढ़वाल रायफल में भर्ती हुए थे और इन दिनों उसकी तैनाती असम के तामुलपुर में थी। बीते 13 दिसंबर को खेलने के दौरान 29 वर्षीय अरविंद के सिर पर गंभीर चोट लग गई थी।

इसके बाद उन्हें सेना के अस्पताल गुवाहाटी में भर्ती किया गया था। लेकिन उपचार के दौरान बीते उन्होंने दम तोड़ दिया।

उसके चचेरे भाई दीवान सिंह नेगी और शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि अरविंद इस वर्ष अप्रैल में छुट्टी पर आए थे और पांच मई को ड्यूटी के लिए लौट गए थे। वे अपने पिता की तीन संतानों में सबसे छोटे थे।

मृतक सैनिक अपने पीछे पत्नी एवं डेढ़ साल के बेटे को छोड़ गया है। घटना के बाद से परिवार एवं गांव में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Spectra Pro - Enhance Spectra With New Features and Blocks Spectrum Audio Player WordPress & WooCommerce Plugin Speedia – AutoParts & Accessories Elementor Template Kit Speedy Car Game with AdMob and Leaderboard Spheral – Creative Agency & Portfolio WordPress Theme Spice – Beauty & Hair Salon WordPress Theme SpiceDine – WordPress Theme For Hotels & Restaurants Spider Spin2Win WooCommerce Coupon Code Spin Popup for WooCommerce – Spinio Spinzy - Laundry & Fresh Clothing Elementor Template Kit